{"_id":"613cf7ea8ebc3ea6b413542d","slug":"slow-work-in-shg-s-open-account-maharajganj-news-gkp4088099152","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूहों का खाता खोलने में धानी की रफ्तार सबसे धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूहों का खाता खोलने में धानी की रफ्तार सबसे धीमी
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों का खाता खोलने में धानी ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब है। अर्धवार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष औसतन 50 प्रतिशत उपलब्धि के साथ यह जहां सबसे निचले पायदान पर है वहीं नौतनवां 147 प्रतिशत उपलब्धि के साथ टॉप पर बना हुआ है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाले समूहों का खाता खोला जाना है। परतावल, लक्ष्मीपुर, फरेंदा, बृजमनगंज, पनियरा व मिठौरा में जहां वर्ष भर में 278-278 समूहों का खाता खोला जाना है वहीं सदर, घुघली, सिसवां, धानी, नौतनवां व निचलौल में 277-277 का लक्ष्य निर्धारित है। अर्धवार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष पांच माह बाद 1200 से अधिक खाते खुले हैं। खाते खोलने में नौतनवां ब्लॉक टॉप पर है जबकि धानी की प्रगति सबसे खराब है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि समूह के खाता खोलने के लक्ष्य को पूरा कराने को लेकर प्रयास जारी है। जल्द ही इसमें अपेक्षित सुधार होगा।
----------------
ब्लॉकवार गठित समूह की स्थिति
जिले में 1200 से अधिक गठित समूहों में सदर में 72, परतावल में 82, लक्ष्मीपुर में 108, फरेंदा में 131, बृजमनगंज में 80, पनियरा में 87, मिठौरा में 119, धानी में 58, घुघली में 109, निचलौल में 91, सिसवां में 95 तथा नौतनवां में 170 समूहों का खाता खोला गया है।