फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Skin diseases increase in winter, number doubles

Maharajganj News: ठंड में बढ़े त्वचा रोगी, दोगुनी हुई संख्या

Thu, 25 Dec 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Skin diseases increase in winter, number doubles
महराजगंज। ठंड के बढ़ने के साथ ही त्वचा रोग भी तेजी से बढ़ रहे। सामान्य दिनों में 15 से 20 त्वचा संबंधित समस्या लेकर रोगी पहुंचते थे, लेकिन बुधवार इनकी संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गई। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के मुताबिक दवा परामर्श दिया और एहतियात बरतने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 578 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी बुखार, फ्लू, खांसी के बाद त्वचा संबंधित रोग के रहे। डॉ. रंजन सिंह ने जांच रिपोर्ट के मुताबिक दवा के साथ एहतियात बताया। बताया कि पानी कम पीने से त्वचा संबंधित रोग व एक्जिमा का दायरा बढ़ रहा है। सर्दी में शुष्क मौसम एक्जिमा, त्वचा सूखी, लाल, खुजलीदार और सूजन वाली हो जाती है। यह संक्रामक रोग नहीं है,लेकिन सर्दी में इस रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि नियमित उपचार से यह रोग जल्दी ठीक हो सकता है, लेकिन अनदेखी के कारण दो से तीन सप्ताह का समय लगता है। इसलिए समस्या होंने पर परामर्श शीघ्र लेकर उपचार प्रारंभ करें। त्वचा नम रहे इसके लिए खूब पानी पीने की सलाह दी जा रही।
विज्ञापन


नहाने से न करें परहेज-
सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि सर्दियों में त्वचा के रुखेपन से एलर्जी व खुजली की समस्या बढ़ती है। सर्दियों में लोग नहाने से परहेज करते अथवा अधिक गर्म पानी से नहाने लगते। लेकिन यह दोनों गलत है। नियमित नहीं स्नान कर रहे तो दो दिन पर जरूर करें। पानी अधिक गर्म न रहे इसका भी ख्याल रखना जरूरी। मिर्च, मसाला व अत्यधिक तैलीय खाद्य से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed