{"_id":"6873cfc389ac74469703e51f","slug":"six-people-injured-in-collision-between-car-and-auto-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-154519-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार और ऑटो की टक्कर में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार और ऑटो की टक्कर में छह लोग घायल
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत झुलनीपुर खड्डा नहर मार्ग पटरी पर रविवार शाम को तेज रफ्तार कार और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में कार और ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के खड्डा निवासी कुछ लोग कार में सवार होकर झुलनीपुर की ओर जा रहे थे। अभी वह लोग झुलनीपुर खड्डा नहर पटरी मार्ग स्थित एक मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही ऑटो में कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार अनवर (30), लक्ष्मण राजभर (30) और महेंद्र राजभर पुत्र रमाशंकर (20) निवासी खड्डा जिला कुशीनगर व ऑटो सवार अवनीश लाल गुप्ता (20) निवासी लेदी फॉर्म, चंदन मद्धेशिया (24) और ढोलई मद्धेशिया (38) निवासी बैठवलिया थाना निचलौल घायल हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, हादसे के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। संवाद