{"_id":"6813bf6df24d1c7579076713","slug":"six-madrasas-operating-without-recognition-closed-maharajganj-news-c-206-1-go11002-148135-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना मान्यता के संचालित छह मदरसे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना मान्यता के संचालित छह मदरसे बंद
Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में बिना मान्यता के न सिर्फ मदरसे संचालित किए जा रहे हैं, बल्कि कई मदरसे ऐसे संचालित मिले जहां बच्चों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जांच में बृहस्पतिवार को नौतनवा तहसील क्षेत्र में 6 मदरसे बिना मान्यता के संचालित मिले। टीम ने मदरसों को तत्काल बंद कराते हुए नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब-तलब किया है।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से डीएम के निर्देश पर गैर मान्यता के मदरसा संचालन की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को विभाग ने नौतनवा तहसील क्षेत्र में छह मदरसों की जांच की गई। सभी मदरसे बिना पंजीकरण और मान्यता के संचालित मिले।
विज्ञापन
एक मदरसा तो ऐसा भी मिला, जिसमें आवासीय सुविधा भी दी जा रही थी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने तत्काल मदरसों का संचालन बंद करने व संचालन कैसे कर रहे थे और संचालन का स्रोत क्या है इसका जवाब मांगा है।
इन मदरसों पर की गई कार्रवाई मदरसा गौसिया रिजविया अहले सुन्नत जियाउल उलूम, पड़उली, मदरसा इस्लाहुल मुसलमीन, मुजहना- झिंगटी, मदरसा अरबिया नूरुल उलूम, अरजी महुवा, मदरसा अरबिया मोहम्मद मिसबाहुल उलूम परसा, मकतब तालीमी कुरान बगहवा, मदरसा यार अलविया अहले सुन्नत फैजुल उलूम, खैरहवा।