{"_id":"61c3692c7b42f1708454aaf9","slug":"sitapur-team-has-won-footboll-final-maharajganj-news-gkp4208763142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सविन को हरा सीतापुर की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सविन को हरा सीतापुर की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवान को हराकर सीतापुर की टीम ने जीता खिताब
कोठीभार/सिसवां (महराजगंज)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अटैक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीतापुर की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट में सीवान की टीम को 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया।
फाइनल मैच सीतापुर व सीवान की टीमों के बीच हुआ जिसमें मध्यांतर के पूर्व 35वें मिनट में सीतापुर के खिलाड़ी कृष शाही ने पहला गोल मारा। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल के लिए जोर आजमाइश करते रहे। 30वें मिनट में सीवान के खिलाड़ी चंदन ने अपने टीम की तरफ से गोल मारा। मैच समाप्त होने पर टीम बराबरी पर होने के कारण पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। अतिरिक्त समय मिलने बावजूद दोनों टीमों में से कोई गोल नहीं कर सकी। निर्णायक मंडल द्वारा पेनाल्टी शूट आउट से निर्णय लिया गया। जिसमें सीतापुर की टीम ने 3-2 से सिवान को हरा दिया। विजेता टीम को अरुण पांडेय व गिरिजेश जायसवाल द्वारा ट्राफी प्रदान की गई। इसके अलावा अमित अंजन द्वारा इक्कीस हजार रुपए व उपविजेता टीम को पंद्रह हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान हनुमान जायसवाल, अरुण पांडेय, अमित अंजन, छेदी प्रसाद, शिबू बनारसी, बसिरुद्दीन, विजय पाठक आदि मौजूद रहे।