फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! The inhabited land has been registered in the name of a person from another village

Maharajganj News: साहब ! आबादी की भूमि को दूसरे गांव के शख्स के नाम कर दी दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sir! The inhabited land has been registered in the name of a person from another village
निचलौल। साहब! मेरे गांव में स्थित आबादी की भूमि को लेखपाल ने करीब 15 किलोमीटर दूर दूसरे गांव के व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी है। इतना ही नहीं उक्त भूमि को घरौनी के रूप में भी दर्शा दिया गया है। हालांकि उक्त भूमि का उपयोग पहले से ही ग्राम पंचायत की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले में उक्त लेखपाल से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं। यह शिकायत ब्लॉक क्षेत्र के गांव गिरहिया के ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर की।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संतोष कुमार शर्मा को दिए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने बताया है कि उनके गांव स्थित आराजी संख्या 230 रकवा 1.044 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेख में आबादी के नाम से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त भूमि को लेखपाल संदीप मद्धेशिया ने गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव भारतखंड पकड़ी निवासी रमेश चंद्र मिश्र के नाम दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं लेखपाल की ओर से पूर्व में हुए ड्रोन सर्वे के दौरान उक्त भूमि का घरौनी भी रमेश चंद मिश्र के नाम से कर दी गई है।
ग्राम प्रधान का आरोप है कि उक्त लेखपाल तहसील में करीब पांच वर्षों से तैनात है। ऐसे में वह कई बार लेखपाल से उक्त भूमि को सरकारी अभिलेख में ग्राम सभा के नाम से दर्ज करने के लिए गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन लेखपाल अपने मनमानी पर अड़े हैं।
तहसील के अधिकारियों से भी शिकायत करने के बाद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इस बार उम्मीद है कि समाधान हो जाएगा। बोदना निवासी राजाराम सहानी ने बताया कि गांव स्थित आराजी संख्या 229 सरकारी अभिलेख में बंजर के नाम से दर्ज है, जबकि आराजी संख्या 454 खलिहान और 434 सरकारी संपत्ति के नाम से दर्ज है।
उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ऐसे में अवैध अतिक्रमण को हटवाकर आवागमन की समस्याओं को दुरुस्त कराया जाए। वहीं बोदना निवासी भोजराज ने बताया कि उनका खेत मैरी गांव के सिवान में स्थित है। खेत के पास से ही एक चकरोड गुजरा है।
उक्त चकरोड पर ही एक व्यक्ति की ओर से पेड़ लगा दिया गया है। ऐसे में पेड़ की डालियां आवागमन को बाधित कर रही हैं। इतना ही नहीं पेड़ के चलते खेत की उपज भी कम हो रही है। वहीं पेड़ की डालियां काटने की बात कहने पर उक्त व्यक्ति मारपीट पर उतारू हो जाता है। वहीं जहदा निवासी सुदामा चौबे ने बताया कि गांव में रामजानकी और काली मंदिर के नाम से भूमि सुरक्षित है।
उक्त परिसर में ही हनुमान मंदिर भी बना हुआ है। इसमें हनुमान जी की मूर्ति स्थापित होनी है। ऐसे में कुछ लोग उक्त हनुमान मंदिर में नीम करौली बाबा की मूर्ति स्थापित कराना चाहते हैं। विरोध करने पर वह लोग विवाद करने के लिए तैयार हो जा रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा, पंकज सिंह, गुंजनलता श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed