फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir, the bandits are trying to block the way.

Maharajganj News: साहब! रास्ते को रोकने का प्रयास करे रहे पट्टीदार

Sun, 19 Apr 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sir, the bandits are trying to block the way.
फरेंदा। साहब! सैकड़ों वर्षों से चल रहे रास्ते को पटटीदार जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके घर की औरतें मारपीट करने के लिए तैयार हो जाती हैं। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए धमकी भी देती हैं।
विज्ञापन

यह बातें कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगनिहा निवासी परमात्मा उपाध्याय ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के सामने पीड़ा बयां करते हुए कही। जिस पर थानाध्यक्ष कोल्हुई को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि घर तक आने जाने वाले रास्ते को पट्टीदार अपने घर की औरतों को आगे करके 11 अप्रैल को अचानक रोकने लगे। विरोध किया तो गाली देते हुए मारपीट के लिए तैयार हो गए। लाठी-डंडा लेकर दौड़ा कर जान से मारने की धमकी भी देने लगे। मारपीट में लड़के को चोटे भी आईं, जिसका इलाज सीएचसी लोटन में चल रहा है। उसके बावजूद भी कब्जा करने का कार्य कर रहे हैं। दूसरा मामला फरेंदा खुर्द के कमरूल हक ने कहा कि आनंदनगर गैस एजेंसी ने जालसाजी करते हुए हमारे उपभोक्ता संख्या 502 से गैस बुक करा कर गैस उठा ले जाने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानी क्षेत्र के बैसार निवासी राहुल शर्मा, इंद्रावती, पुष्पा, सीमा, अवधेश सहित दर्जनों लोगों ने गांव में लगे स्मार्ट मीटर को हटाकर नार्मल मीटर लगाने की मांग की है। जिस पर डीएम ने एक्सईएन को जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी, एसडीएम शैलेंद्र गौतम, सीओ अनिरूद्ध कुमार, समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed