{"_id":"696009c02895e369920bd3ee","slug":"sir-names-deleted-from-the-list-voters-wandering-around-to-get-them-added-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168699-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : सूची में ढूंढ रहे नाम, जोड़वाने का कर रहे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : सूची में ढूंढ रहे नाम, जोड़वाने का कर रहे इंतजाम
Fri, 09 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
छह फरवरी 2026 तक दावों और आपत्तियों का किया जाएगा निस्तारण, 133 अधिकारियों को किया गया नामित
महराजगंज। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए दावे और आपत्तियों को स्वीकार किया जा रहा है। कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। परसामलिक क्षेत्र के 52 गांवों के ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोग परेशान हैं। छह फरवरी तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए 133 अधिकारियों को नामित किया गया है।
मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोग परेशान हैं। प्रशासन की ओर से इसके लिए दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। यह समस्या एक जगह की नहीं है। आम लोगों की समस्या जानने के लिए बॉर्डर क्षेत्र की ओर से रुख करना पड़ा। पड़ताल के दौरान लोगों ने समस्याएं बताईं। ब्लॉक से लेकर तहसील पर लोग चक्कर लगाने को विवश हैं। रतनपुर ब्लॉक के 52 गांवोंं में ज्ज्यादा लोगों के नाम सूची के कट गए हैं। जिनका नाम कटा है, उनका आरोप है कि जानबूझकर नाम कटवा दिया गया है। गांवों के वास्तविक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है। करीब 19 दिन पहले गांव के लोगों ने नौतनवा तहसील में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या दूर कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक मामले में कुछ नहीं हुआ। इसे लेकर लोग परेशान हैं।
विषखोप गांव में बृजबिहारी सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में कुछ नेपाली नागरिकों का नाम दर्ज हो गया है। बृजबिहारी नौतनवा एसडीएम व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया जा चुके हैं। महरी गांव के राजकुमार ने बताया कि नाम जोड़वाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मृतकों व बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची से हटवा दिया जाए तो बेहतर रहेगा। नगर पंचायत चौक बाजार के सोनाड़ी देवी नगर में इजहार व इंसाफ मिले। इन लोगों ने नाम कटने की समस्या को लेकर चिंता जाहिर की। इजहार ने बताया कि नाम जोड़वाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इन क्षेत्र में लोगों के नाम लिस्ट से गायब
रतनपुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलपुर में 175, कोहरगड्डी में 70, शीशगढ़ में 207, हरपुर में 75, असुरैना में 163, सिसवा उर्फ खोरिया में 103, महदेईया में 103, नारायनपुर में 82, महरी में 67, पिपरा में 125 समेत क्षेत्र के कुल 52 ग्राम पंचायतों से लोगों के नाम सूची से गायब हैं। एसआईआर के दौरान फरेंदा क्षेत्र में कुल 52,029 मतदाताओं के नाम कटे हैं। फरेंदा क्षेत्र के लेजार महादेवा, फरेंदा बुजुर्ग, परासखाड़, उदितपुर, भगवतनगर परसिया, भैसहिया, रामनगर , बरातगाढा, मधवापुर, परसा बेनी, बैकुंठपुर सहित सभी गांवों से लगभग दो सौ से लेकर तीन सौ मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसमें मृतक व दो जगहों पर मतदाता भी शामिल हैं। 108 अतिरिक्त एईआरओ को नामित किया गया
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत बढ़े हुए बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर्स एवं प्रस्तावित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। जनपद में एसआईआर के उपरांत प्रकाशित अनंतिम सूची में लगभग 3.01 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संदर्भ में अब मतदाताओं से दावे और आपत्तियों को लिया जाएगा। इसके लिए 108 अतिरिक्त एईआरओ को नामित किया गया है।
प्रपत्रों को एकत्र करने में हो रही परेशानी
मतदाता सूची से नाम कटने के बाद जोड़वाने के लिए लोगों को जरूरी प्रपत्रों को एकत्र करने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा ठंड में भगदौड़ करना भी मुश्किल हो रहा है। एक जुलाई 1987 से पूर्व जारी सरकारी, बैंक या सार्वजनिक उपक्रम का पहचान पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय का शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, ओबीसी, एससी, एसटी अथवा अन्य जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो), परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अधीन) आदि में से कोई एक प्रपत्र आवेदन के लिए जरूरी है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से इन्ही दस्तावेजों को मान्यता दी गई है।
कोट
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। अब जोड़वाने के लिए जरूरी प्रपत्रों को जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसमें बहुत समस्या हो रही है।
-हरि प्रसाद, ग्राम मंगलपुर
-- -- -- -- -- --
जानकारी मिली है कि नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। पता नहीं यह कैसे हो गया। नाम जोड़वाने के लिए भागदौड़ करना पड़ेगा। इससे समस्या बढ़ गई है।
-ज्ञानी देवी, ग्राम परसा सुमाली