{"_id":"69309e3db02c6775e00b8fe7","slug":"sinusitis-is-taking-away-the-smell-in-the-increasing-cold-23-patients-arrived-maharajganj-news-c-206-1-go11002-165779-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बढ़ती ठंड में साइनाइटिस छीन रहा गंध, पहुंचे 23 रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बढ़ती ठंड में साइनाइटिस छीन रहा गंध, पहुंचे 23 रोगी
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक दे रहे हैं रोगियों को सलाह
जिला अस्पताल ओपीडी में बुधवार 757 रोगियों का उपचार
महराजगंज। बढ़ती ठंड के कारण साइनस का प्रभाव बढ़ रहा है। पहले इसके रोगी यदाकदा दिखते थे, लेकिन अब चार से पांच रोगी हर दिन पहुंच रहे। इस रोग से पीड़ितों की सूंघने की क्षमता प्रभावित हो रही और उन्हें गंध नहीं मिलती। बुधवार को 23 रोगी ओपीडी में पहुंचे जिन्हें चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा व एहतियात का परामर्श दिया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 757 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक बीमार बुखार व त्वचा रोगी रहे। नए रोगियों के रूप में साइनस के रोगी दिखे। इनकी जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. रंजन मिश्रा ने परामर्श दिया। बताया कि सर्दी से लोगों में साइनस संक्रमण बढ़ रहा है। इसमें बलगम बढ़कर नाक, आंख व माथे के आसपास जमा होने लगता है। इस कारण चेहरे में दर्द, नाक बंद, सिरदर्द आदि समस्याएं होती हैं। बताया ठंडी व शुष्क हवा के कारण नमी खत्म होने के कारण यह तेजी से फैलता है। इसमें फंगस व एलर्जी मुख्य कारण होता है। माथा नाक व आंख के नीचे खोपड़ी के अंदरूनी भाग में खाली जगह होली वहां बलगम जमता है, जो नाक से बाहर निकलता है। रोगियों को संक्रमण रोधी दवा का परामर्श देकर एहतियात बताया जा रहा।
-- -- -- -- -
रखें यह सावधानी-
- सर्दी जुकाम होने पर यह प्रयास करें कि सर्दी जमने न पाए।
- साइनस के ऊतकों में सूजन बलगम जमाने का कारण बनता है इसलिए सूजन महसूस हो तो तत्काल सलाह लें।
- चेहरे पर दबाव व भारीपन महसूस होता है तो हल्के में लेने से बचें।
- स्वांस नली नम बनी रहे और संक्रमण न फैलने पाए इसका ख्याल रखें।
- बीमारी की चपेट में पहुंच चुके हैं तो दूध, दही व घी का सेवन कुछ दिन बंद करें।