फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sikh community takes out Prabhat Pheri on Prakash Parv

Maharajganj News: प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी

Wed, 08 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sikh community takes out Prabhat Pheri on Prakash Parv
नौतनवा कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा ने किया आयोजन
विज्ञापन


नौतनवा। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर नौतनवा कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे निशान साहिब की अगुवाई में नगर में प्रभातफेरी निकाली।

प्रभातफेरी कस्बे के जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, लोहिया नगर वार्ड ,सोनाड़ी मुहल्ला से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। सिख समुदाय के लोगों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी में महिला, पुरुष व बच्चे ढोलक व झांझ की धुन पर शबद-कीर्तन का गायन करते हुए चल रहे थे। इसमें बीच-बीच में ''वाहे गुरुजी खलासा वाहे गुरु जी की फतह'' के बुलंद अरदास लगाए जा रहे थे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह बाबी, रंजीत सिंह, सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरुचरण सिंह, मनजीत कौर, अमरप्रीत कौर, गुरु प्रसाद सिंह, सिमरन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed