फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Siddharthnagar defeated Kushinagar by 6 wickets

Maharajganj News: सिद्धार्थनगर ने कुशीनगर को 6 विकेट से हराया

Sun, 17 Nov 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar defeated Kushinagar by 6 wickets
महराजगंज। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज में स्वर्गीय कोमल साहनी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता पहला मैच लक्ष्मी कैंब्रिज सिद्धार्थनगर बनाम केडीसीए कुशीनगर के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मैच लोहिया नगर और महराजगंज पुलिस के बीच खेला गया। एमसीए के संयुक्त सचिव अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया कि पहला मैच लक्ष्मी कैंब्रिज सिद्धार्थनगर ने छह विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में लोहिया नगर ने महराजगंज पुलिस को तीन विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

डीसीए कुशीनगर बनाम लक्ष्मी कैंब्रिज क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर के बीच हुए मुकाबले में डीसीए कुशीनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रनों का स्कोर खड़ा किया। आदिल ने 32 गेंद पर 32 रन बनाए। विशाल सिंह ने 23 और अफजल ने 20 रनों की पारी खेली। बनाया। सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाजी करने आए आलोक यादव ने 2.2 ओवर में 19 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। शोएब खान ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने आए लक्ष्मी कैंब्रिज क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थ नगर ने 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम से अब्दुल अहद ने 55 रन की अर्द्ध शतकीय पारी खेली। आलोक मिश्रा ने 29 रन बनाकर उनका साथ निभाया। केडीसीए कुशीनगर के तरफ से गेंदबाजी करने आए विशाल और आदिल ने एक-एक विकेट लिए। इस मैच को सिद्धार्थनगर ने छह विकेट से जीत लिया। इस मैच के मन ऑफ द मैच आलोक मिश्रा बने ।
विज्ञापन

दूसरा मैच महराजगंज पुलिस एवं लोहिया नगर महराजगंज के बीच खेला गया। महराजगंज पुलिस को लोहिया नगर ने तीन विकेट से शिकस्त। लोहिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 9 विकेट खोकर 109 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें प्रकाश ने 24, अमित ने 19 और रणधीर राव ने 16 रन बनाए। महराजगंज से अतीउल्लाह, वसीम, टिंकू पटेल और नियाज ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी लोहिया नगर की टीम ने तीन विकेट रहते जीत हासिल कर ली। टीम से बल्लेबाजी करते हुए चीकू तिवारी ने 48 रनों की पारी खेली। तेजू ने 19 और विशाल ने 18 रन बनाए। महराजगंज पुलिस के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रणधीर राव ने चार विकेट लिए व अमित यादव ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच चीकू तिवारी बने। मैच का शुभारंभ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष सैफुल्लाह खान एवं इशरत जावेद फारूखी ने किया। इस अवसर पर एमसीए के सचिव विंध्यावासिनी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी, डॉ. कृष्णा साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed