फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SI Recruitment Exam: Two buses from the depot went to Gonda and three to Azamgarh

एसआई भर्ती परीक्षा : डिपो से दो बस गोंडा तो तीन गईं आजमगढ़

Sat, 14 Mar 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
SI Recruitment Exam: Two buses from the depot went to Gonda and three to Azamgarh
गोरखपुर के लिए चार अतिरिक्त सेवाएं प्रभावी, सुबह सात बजे तक पहुंचने लगेंगी बसें
विज्ञापन

महराजगंज। एसआई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए गोंडा व आजमगढ़ के लिए डिपो से रोडवेज बसें शुक्रवार भेजी गईं। यह बसें देर रात अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे तक लेकर जनपद मुख्यालय पहुंच जाएंगी।
एसआई परीक्षा में जनपद के परीक्षा केंद्रों पर आजमगढ़ व गोंडा के अभ्यर्थी पहुंचेंगे। इसके लिए डीएम के निर्देशन में दो बस गोंडा तो तीन आजमगढ़ के लिए भेजी गई। यह पांच बसें शुक्रवार देर रात वहां से चलकर आज सुबह सात बजे तक जिला मुख्यालय परीक्षार्थियों को छोड़ेंगी। इसके अलावा गोरखपुर के लिए संचालित 10 रोडवेज बसों के अलावा चार अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। गोरखपुर रूट पर कुल 14 बसें आज व कल संचालित रहेंगी जिससे अन्य जनपद से आने वाले परीक्षार्थियों को समस्या न होने पाए।
विज्ञापन

वर्जन
डीएम के निर्देश पर अभ्यर्थियों के लिए कुल 9 रोडवेज बसें संचालित रहेंगी। 10 सेवा गोरखपुर तक पहले की तरह प्रभावी रहेगी। जिससे कि गैर जनपदों के परीक्षार्थियों को असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed