फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shyamkaran's third position in state level wrestling

Maharajganj News: राज्य स्तरीय कुश्ती में श्यामकरन का तीसरा स्थान

Wed, 29 Jan 2025 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 Jan 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Shyamkaran's third position in state level wrestling
महराजगंज। खेलो इंडिया और कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कुश्ती गोरखपुर रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे महराजगंज के बागापार निवासी श्यामकरन यादव ने 72 किलो भार वर्ग ग्रीकों रोमन से गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आयोजन 27 से 29 जनवरी के मध्य हुई। इसमें देवीपाटन, सहारनपुर, बस्ती, मुरादाबाद, कानपुर और अलीगढ़ मंडल के कुश्ती खिलाड़ियों ने दांवपेंच दिखाया। खेलो इंडिया के तहत कुश्ती का मंडल स्तरीय आयोजन गोरखपुर में ही हुआ था जिसमें श्यामकरन मंडल विजेता बने और राज्यस्तरीय आयोजन में उन्हें गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
विज्ञापन

बुधवार को गोरखपुर में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पूर्ण हुई जिसमें गोरखपुर को 72 किलो भार वर्ग में तीसरा स्थान मिला। रवि चंद को द्वितीय स्थान 62 किलो और अभिषेक यादव को 82 किलो भार वर्ग मे 82 किलो में व 87 किलो में निखिल ने स्थान प्राप्त किया। महराजगंज के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन पर जिला स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को स्थान प्राप्त करने की बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया। मौके पर प्रशिक्षक आसिफ एकबाल, अबुफजल, अमित कन्नौजिया, रिजवान अहमद फैजी, सुनील प्रसाद, अमरनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed