फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shuttering of under-construction overbridge collapsed, eight injured

Maharajganj News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरी, आठ घायल

Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shuttering of under-construction overbridge collapsed, eight injured
मोहनापुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरने के बाद मलबे को हटाती जेसीबी।
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग सोमवार की देर रात गिर गई। हादसे में आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार, मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर गोरखपुर-नौतनवा रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को उत्तरी छोर पर छत की ढलाई हो रही थी।
विज्ञापन

इस बीच अचानक रात करीब 11:30 बजे पूरी छत भारी मलबे के साथ भरभराकर नीचे गिर गई। इससे आठ मजदूर घायल हो गए। करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे।
इनमें से 10 से 12 की संख्या में छत पर ढलाई में लगे थे। योगेश (22), अनिल (20), योगेश कुमार (20), सुरेंद्र (22), बालकृष्ण (30) निवासी जिला हाथरस, टिंकू (30), लोनी (30), धर्मपाल (35) निवासी बदायूं घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में योगेश और योगेश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। बताया जा रहा है कि सभी घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आकर इस परियोजना में काम कर रहे थे। पुरंदरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रात में ही अस्पताल भेजा गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। सभी घायलों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed