फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Show cause notice to MoIC, reprimand to pharmacist

Maharajganj News: एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस, फार्मासिस्ट को फटकार

Sat, 13 Dec 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to MoIC, reprimand to pharmacist
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का निरीक्षण करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। 
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आयुष्मान वार्ड, ईटीसी वार्ड, लेबोरेटरी, फार्मेसी सहित सभी प्रमुख सेक्शनों को देखा। अव्यवस्था मिलने पर जिलाधिकारी ने एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही फार्मासिस्ट को भी कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवाओं के उचित रखरखाव न होने पर फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई और दवाओं को निर्धारित मानक के अनुसार सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। वहीं हेल्थ एटीएम के खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई की खराब स्थिति और अव्यवस्था मिलने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही केंद्र के बाह्य परिसर की सफाई के लिए बीडीओ एवं डीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के समय कुल 85 मरीज ओपीडी में देखे गए थे। इसी प्रकार 21 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गई थीं, जबकि छह लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाए गए थे। इस दौरान सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed