फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   shops lockdown

दुकानें लाकडाउन, सड़क पर रही चहल पहल

Sat, 08 Aug 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
shops lockdown
मउपाकड चौराहे पर लोगों को रोक कर पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
दुकानें लॉकडाउन, सड़क पर रही चहल पहल
विज्ञापन

पुलिस ने जगह जगह जांच कर लोगों को जागरूक किया
महराजगंज। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की व्यवस्था है। शनिवार को जिले में दुकानें बंद रहीं, लेकिन सड़कों पर चहल पहल रही। पुलिस ने जगह जगह जांच कर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। साथ ही नियम का पालन न करने वालों से जुर्माना वसूल किया।
शनिवार को शहर से लेकर गांवों तक दुकानें बंद रहीं, लेकिन सड़क पर लोग आते जाते दिखे। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस की ओर से ज्यादा निगरानी की गई। शहर में सक्सेना चौक पर पुलिस टीम जांच में जुटी रही। कालेज रोड, फरेंदा रोड, गोरखपुर रोड पर दुकानें बंद रहीं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 189 वाहनों का चालान व 55 वाहनों से कुल 49500 रुपये शमन शुल्क वसूल किए गए। 2 वाहनों को सीज किया गया। मास्क न लगाने वाले 261 व्यक्तियों से 27750 रुपये शमन शुल्क वसूले गए। जिले में निचलौल, फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, बरगदवां, कोल्हुई, बृजमनगंज, पुरंदरपुर, धानी, सिसवा, कोठीभार, परतावल, पनियरा समेत अन्य क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि नियम का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। अगर कोई बिना मास्क एवं हेलमेट के वाहन चलाते हुए मिलेगा तो कार्रवाई होनी तय है। लोगों को मास्क लगाने के लिए पुलिस जागरूक भी कर रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर हाल में मास्क पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed