फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shopping complex will be built with Rs 15 crore...business will improve

Maharajganj News: 15 करोड़ से बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स...संवरेगा कारोबार

Wed, 20 Nov 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Shopping complex will be built with Rs 15 crore...business will improve
महराजगंज। नगर पालिका की ओर से शहर में अब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इससे जहां इलाके का विकास होगा, वहीं कारोबारियों के के साथ आम लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। कॉम्प्लेक्स से होने वाली आमदनी को क्षेत्र के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। डीपीआर तैयार करने के साथ 15 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। वहीं दूसरी ओर दो साल से ध्वस्त पुल निर्माण के लिए बजट का इंतजार हो रहा है। एक तरफ कारोबार की बेहतरी के लिए उपाय किए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर से जिम्मेदारों की उदासीनता लोगों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर में फरेंदा रोड पर कलक्ट्रेट मोड़ पर महिला के पास खाली जमीन पर दुकानों को बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। शॉपिंग कांप्लेक्स बनाकर कारोबारियों को दिया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट की मंजूरी के लिए नगर विकास निदेशक को पत्रावली भेजी गई है। इस कांप्लेक्स में 42 दुकानें बनेंगी। जरूरत के हिसाब से दुकानों का विस्तार होगा। नगर पालिका ने शॉपिंग काॅम्प्लेक्स के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है।
शॉपिंग काॅम्प्लेक्स से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल नगर के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। काॅम्प्लेक्स से प्राप्त आय का प्रमुख हिस्सा नगर के जर्जर सड़कों और नालियों के सुधार कार्यों में लगाया जाएगा। इसके अलावा, नगर में जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के सुधार के लिए भी इस आमदनी का उपयोग किया जाएगा। वर्तमान में नगर की सड़कों और नालियों की स्थिति बहुत खराब हो गई है।

समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका ने एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसमें सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और नई नालियों का निर्माण शामिल है। शॉपिंग काॅम्प्लेक्स से होने वाली आय को इस पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed