{"_id":"65fe825ce49ad3de6e0db78f","slug":"shopkeeper-dies-in-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118470-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत
Sat, 23 Mar 2024 12:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक से सामान की खरीदारी करने गोरखपुर जा रहे थे दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। सिंदुरिया मार्ग स्थित मदनपुरा गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। हादसे के दौरान बाइक सवार दुकानदार हेलमेट लगाए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ठूठीबारी गांव निवासी बैजनाथ गुप्ता (50) ठूठीबारी में ही कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। दुकान से संबंधित कुछ सामान की खरीदारी के लिए वह बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह बैजनाथ सिंदुरिया मार्ग स्थित मदनपुरा गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस दौरान बैजनाथ को गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। बैजनाथ की मौत के बाद बच्चे सन्नी और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।