{"_id":"665642d66432bbe43304a4d7","slug":"shopkeeper-climbs-on-water-tank-to-pay-dues-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-123462-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बकाया भुगतान को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बकाया भुगतान को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा दुकानदार
Wed, 29 May 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 29 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलानी ग्राम सभा के रामदयालपुर में मंगलवार सुबह ठेकेदार से एक लाख 64 हजार रुपये बकाए का भुगतान न होने पर क्षुब्ध दुकानदार आत्महत्या के लिए नवनिर्मित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सुबह आठ बजे टंकी पर चढ़ा राकेश लोधी निवासी मोहनगढ़ करीब डेढ़ घंटे तक पेट्रोल लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। इससे मौके पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार रामबेलास निवासी मोहनगढ़ को बुलवाया। पुलिस ने पानी की टंकी पर चढ़कर युवक को काफी समझाया बुझाया। ठेकेदार के आश्वासन के बाद युवक करीब साढ़े नौ बजे टंकी से नीचे उतरा।
युवक राकेश लोधी ने बताया कि उसका मिश्रौलिया चौराहे पर गिट्टी, मोरंग व बालू की दुकान है। ठेकेदार विभिन्न जगहों पर पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है। उसके यहां से सामान ले जाया गया लेकिन निर्धारित समय पर भुगतान नहीं किया गया। चार महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब भुगतान में हीलाहवाली की जा रही है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामले में युवक को समझाबुझा कर टंकी से नीचे उतार लिया गया है। उसकी बातों की जांच कराई गई। मामला सही पाए जाने पर ठेकेदार से बकाया भुगतान कराया गया।