{"_id":"6945b3384efb8f05de071619","slug":"shivam-hoisted-the-tricolor-at-thorong-la-pass-maharajganj-news-c-206-1-go11002-167129-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिवम ने थोरोंग ला दर्रा में तिरंगा लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिवम ने थोरोंग ला दर्रा में तिरंगा लहराया
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के शिवम पटेल ने नेपाल के अन्नपूर्णा सर्किट के थोरोंग ला दर्रा में शुक्रवार को तिरंगा लहरा दिया। 15 दिन पहले वह नेपाल के अन्नपूर्णा सर्किट की ट्रैकिंग के लिए रवाना हुए थे। 9 दिन में उन्होंने 170 किमी कठिन चढ़ाई कर यह उपलब्धि प्राप्त की।
2025 की शुरुआत में ट्रैकिंग पर निकले 20 वर्षीय शिवम को नई साइकिल पर बिठाकर मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व महराजगंज सांसद पंकज चौधरी ने विदा किया था। उन्होंने एवरेस्ट के बेस कैंप काला पत्थर तक की यात्रा साइकिल से पूरी कर लौट आए। वह 04 दिसंबर को फिर ट्रैकिंग पर रवाना हुए तो 19 को थोरोंग ला दर्रा में देश का तिरंगा लहराकर अपने जज्बे व उत्साह का परिचय दिया।
फोन पर उन्होंने बताया कि थोरंगला लघु अन्नपूर्णा सर्किट ट्रैक 17,769 फीट की ऊंचाई पर है। 170 किमी की आखिरी ट्रैकिंग सबसे चुनौतीपूर्ण रही। इस समय थोरंगला का तापमान -20 डिग्री है, लेकिन उत्साह बनाए रखकर हमने यह उपलब्धि प्राप्त की।