फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shikshak Sangh has given dend letter to BSA

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Jul 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shikshak Sangh has given dend letter to BSA
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में बीएसए को पत्रक सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को पूरा कराने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों के साथ सभी प्रकार के एरियर भुगतान करने, एसएमसी खाते को बैंक ऑफ बड़ौदा में खोलने में आ रही दिक्कत, चयन वेतनमान पत्रावली को पटल सहायक द्वारा जानबूझकर लंबित करने आदि समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग भत्ता एवं नगरीय भत्ता पत्रावली को निस्तारित करने, रसोइयां मानदेय एवं मिड डे मील कन्वर्जन कास्ट अविलंब भेजने, खाद्यान्न प्रतिपूर्ति भत्ता सभी विद्यालयों में सम्पूर्ण भेजने, मान्यता प्राप्त संगठन के साथ प्रत्येक माह में बैठक करने आदि की मांग की गई। 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त शिक्षकों का जीपीएफ सहित समस्त देयकों का भुगतान करने की मांग की गई है। इस दौरान जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, धनप्रकाश त्रिपाठी, सदर ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक, गोपाल पटेल और देवेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed