फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sharadiya Navratri begins today, devotees will flock to see Maa Durga

Maharajganj News: शारदीय नवरात्र आज से, मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु

Mon, 22 Sep 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri begins today, devotees will flock to see Maa Durga
मां लेहड़ा देवी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज/फरेंदा। शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू होगा। जिले के सभी देवी मंदिर सजकर तैयार हो चुके हैं। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचेंगे। शहर के दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होगी। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। क्षेत्र के बोकड़ा देवी, टिकुलहिया, कुड़िया देवी मंदिर समेत देवी स्थानों पर श्रद्धालु पूजा करने पहुंचेंगे। मंदिरों की साफ-सफाई व्यवस्था पूरा तरह से बेहतर बनाया गया है। फरेंदा क्षेत्र का प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। मंदिर के बाहर दुकाने सज गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेडिंग,पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा को लेकर उपनिरीक्षक,महिला निरीक्षक,महिला कांस्टेबल,यातायात पुलिस व पीएसी की तैनाती रहेगी। मंदिर परिसर में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। साथ ही खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम,एंटीरोमियों और स्नेचिंग पुलिस सादे वर्दी में मेले का भ्रमण करेगें। पूरे मंदिर परिसर में ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। मंदिर के पुजारी संतोष पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं भी लगाए गए है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed