{"_id":"6176fcb191c3040a6f4269a1","slug":"shankaracharya-said-to-obay-dharma-maharajganj-news-gkp4142228112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म का पालन करने से इंसान नेक रास्तों पर चलता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म का पालन करने से इंसान नेक रास्तों पर चलता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म का पालन करने से इंसान नेक रास्तों पर चलता है : शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती
सोनौली (महराजगंज)। विश्व ओमकार एकता महा अभिमान द्वारा नेपाल के भैरहवां में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि धर्म का पालन करने से इंसान नेक रास्तों पर चलता है। नेपाल हिंदू राष्ट्र है और आगे भी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट भले ऊपर से दिखाते हों, वह किसी को नहीं मानते पर दिल से वह भी धार्मिक होते हैं। उन्होंने कहा कि चीन की नजर नेपाल पर है। नेपाल सुरक्षित तो भारत को सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। अपने संबोधन में जगतगुरु ने कहा कि सनातन धर्म का पालन हर हिंदू को करना चाहिए। धर्म का पालन करने से इंसान नेक रास्तों पर चलता है। कार्यक्रम के मूल आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह आयोजन राजनीतिक नहीं है। यह कार्यक्रम नेपाल में हिंदू राष्ट्र कायम रहे इसलिए कराया गया। क्योंकि यहां की आम जनता भी देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में देखना चाहती है। कार्यक्रम में नेपाल के धर्मगुरु डॉ. चिंता मणि योगी ने कहा कि विश्व ओमकार महाअभियान का गठन पूरे विश्व के सनातनी गुरुओं ने इसलिए बनाया कि नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। कार्यक्रम के पहले झांकी निकाली गई। धर्म सभा में नेपाल के सभी मंदिर के पीठाधीश, साधु, संत, धार्मिक गुरुओं ने हिस्सा लिया।