फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   shahid

सम्मानित होंगे शहीदों के परिजन

Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
shahid
दो दिवसीय चौरीचौरा शताब्दी समारोह में पहले दिन होगा वंदे मातरम का गायन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार और बृहस्पतिवार को चौरीचौरा शताब्दी समारोह का आयोजन होगा। पहले दिन वंदे मातरम का गायन होगा। दूसरे दिन सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें जिले के शहीद स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में शहीदों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
तीन फरवरी को सुबह नौ बजे से सैल्यूट मुद्रा में विद्यार्थियों द्वारा का वंदे मातरम के प्रथम छंद का गायन का वीडियो तैयार किया जाएगा। 10 बजे तक इसे तैयार करते हुए इसे बुधवार को ही 10 बजे से लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड कराना होगा। दूसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे विद्यालयों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। समारोह को सफल बनाने को लेकर राकेश कुमार तिवारी, नवीन श्रीवास्तव व आदित्य प्रताप सिंह को नोडल शिक्षक नामित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चौरीचौरा शताब्दी समारोह को सफल बनाने को लेकर माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-------------------------
एसडीएम की देखरेख में आयोजित होगा समारोह
अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे शहीद स्मारक विशुनपुर गबडुआं, शहीद पंकज त्रिपाठी के स्मारक स्थल फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया व शहीद पूरन बहादुुर थापा के स्मारक स्थल नौतनवां के छपवा तिराहे पर वंदे मातरम का गायन होगा। यहां आयोजित कार्यक्रम में शहीद परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे तक पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन बजाई जाएगी। शाम साढ़े छह बजे दीप जलाने के कार्यक्रम की भी योजना है। जिले के सभी शहीद स्मारक स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed