{"_id":"695ac5a5029a987b9f0ebe24","slug":"seven-bags-of-unclaimed-urea-recovered-from-kurhwa-ghat-maharajganj-news-c-206-1-mhg1033-168394-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कुरहवा घाट से सात बोरी लावारिस यूरिया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कुरहवा घाट से सात बोरी लावारिस यूरिया बरामद
विज्ञापन
अड्डा बाजार। जोगियाबारी बीओपी की एसएसबी और संपतिहा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने कुरहवां घाट से शनिवार की रात छिपा कर रखी गई सात बोरी लावारिस यूरिया बरामद किया है। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर के सूचना पर शनिवार की रात करीब 2.30 बजे वे जोगियाबारी एसएसबी जवान सिपाही अनुराग यादव और सुनील सिंह के साथ नोमेंस रीवर डंडा के तट पर पहुंचे। यहां छिपा कर रखी गई सात बोरी यूरिया लावारिस बरामद हुई। इस दौरान वहां मौजूद तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। बरामद यूरिया को कस्टम के हवाले कर दिया गया।
दो बोटा साखू लकड़ी के साथ दो हिरासत में
ठूठीबारी। इंडो-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी की ठूठीबारी टीम ने दो तस्करों को चंदन नदी बंधे के समीप साखू की दो बोटा अवैध लकड़ी के साथ हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामदरश चौहान निवासी ग्राम बोदना, थाना ठूठीबारी तथा देवी शरण यादव निवासी ग्राम बसंतपुर, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई। बीओपी इंचार्ज शिवपूजन प्रसाद ने बताया कि साखू के दो बोटा लकड़ी के साथ पकड़े गए आरोपियों को कार्रवाई के लिए वनविभाग को सौंप दिया गया है।