{"_id":"6707ef835cd52e601607eaa0","slug":"selection-of-five-children-in-district-level-quiz-competition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-133327-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में पांच बच्चों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में पांच बच्चों का चयन
Thu, 10 Oct 2024 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों से तीन तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों का जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने कहा की ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों से तीन-तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया था। क्विज प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक हर प्रतिभागी बच्चे को 25 सवालों का जवाब देना था। इस दौरान पहले अधिकतम अंक हासिल करने वाले 25 बच्चों चयन किया गया। फिर उन्हें पांच समूहों में बांट दिया गया।
फिर उनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चे प्रिंस कसौधन, रूचिता, अपर्णा, देवांश और खुशबू का चयन आगामी दिनों में होने वाले जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता के समापन के बाद चयनित बच्चों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य बच्चों को प्रमाणपत्र और स्टेशनरी दी गई। इस दौरान वृंदावन बिहारी यादव, अर्जुन शाही, संजय चौधरी, बीरेन्द्र कुमार नायक, शैलेश, अमलेश मलेशिया, भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे। संवाद