{"_id":"66e2042b5459318db304b2a7","slug":"selection-of-348-youth-for-employment-maharajganj-news-c-206-1-go11002-131080-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोजगार के लिए 348 युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोजगार के लिए 348 युवाओं का चयन
Thu, 12 Sep 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित मेले में कंपनियों ने 348 युवाओं का चयन किया। 561 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रोजगार मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य अशोक भारतीय ने किया। मेले में 561 युवाओं का साक्षात्कार सात कंपनियों ने लिए। साक्षात्कार लेने वाली कंपनियों में वीवी ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड, जय भारत मारूति लिमिटेड, क्रेसकार्प लिमिटेड, शेपर्स लैटेंड हायर सर्विसेज समेत अन्य शामिल रहीं। 700 से अधिक पदों के लिए हुए साक्षात्कार में 348 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले में आयोजित मंचीय कार्यक्रम का संचालन दिनेश पटेल ने किया। इस अवसर पर श्रीदयाल वर्मा, सतीश कुमार, मोहम्मद नसीम, एचआर अमित सिंह, शुभम राणा, मानसी, डॉ. राम सुभाष वर्मा, तौफीक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में जनपद एवं बाहर की कंपनियों ने 561 युवाओं का साक्षात्कार लिया है। संवाद