{"_id":"662d5f18185edf52090b7e47","slug":"search-on-the-border-for-the-accused-of-murder-of-a-woman-in-delhi-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-540412-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिल्ली में महिला की हत्या के आरोपी की बॉर्डर पर तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिल्ली में महिला की हत्या के आरोपी की बॉर्डर पर तलाश
Sun, 28 Apr 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
-ठूठीबारी और सोनौली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/सोनौली। दिल्ली में महिला की हत्या के तीन आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे इनमें दो आरोपियों को गोरखपुर में पुलिस टीम ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया। महराजगंज जनपद से लगी नेपाल सीमा के मुख्य रास्तों समेत पगडंडियों पर शनिवार देर शाम तक जांच शुरू कर दी गई।
शनिवार देर शाम गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस टीम ने अचानक जांच शुरू कर दी। इसके अलावा सोनौली ठूठीबारी झूलनीपुर बॉर्डर पर भी जांच शुरू हो गई। सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली में महिला की हत्या करने वाला तीसरा आरोपी नेपाल जाने की फिराक में है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। हाईवे पर आने जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच शुरू हुई बाइक चालकों समय अन्य लोगों के पहचान पत्र की जांच पुलिस ने की।
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मार दी थी। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दिल्ली पुलिस यूपीएटीएस की मदद से दो आरोपियों को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरे को नेपाल भागने की सूचना पर महराजगंज जनपद के ठूठीबारी और सोनौली में अलर्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद सीमावर्ती थानों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस टीम तीसरे हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।