फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Search begins for Thuthibari businessman who jumped into the river from Paniyahwan bridge

Maharajganj News: पनिअहवां पुल से नदी में कूदे ठूठीबारी व्यापारी की तलाश शुरू

Fri, 22 Dec 2023 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Search begins for Thuthibari businessman who jumped into the river from Paniyahwan bridge
महराजगंज/ठूठीबारी। ठूठीबारी कस्बे के एक व्यापारी बृहस्पतिवार दोपहर पनिअहवां पुल से नदी में कूद गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ व गोताखोर की टीम नदी में कूदे व्यापारी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बतादें की ठूठीबारी कस्बा निवासी नागेश्वर रौनियार उम्र 55 थोक किराना स्टोर के बड़े व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह अपने निजी वाहन से महराजगंज किसी काम से आए थे। यहां से अपने चालक खुशबुद्दीन से मदनपुर देवी के दर्शन करने की बात कह चल दिए। कुशीनगर जनपद के नारायणी नदी पर बने पुल पनिअहवां पहुंचे तो गाड़ी रोकवाकर नागेश्वर ने टहलते हुए पुल के बीचोंबीच पहुंच कर नदी में छलांग लगा दी। यह देख चालक व आसपास के लोग चिल्लाते हुए घटना स्थल की तरफ दौड़े, लेकिन देखते ही देखते वह नदी में वह लापता हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मछुआरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ व गोताखोर की टीम ने नाव से नदी में व्यापारी की तलाश शुरू कर दी। उधर, ठूठीबारी कस्बे के व्यापारी अतुल रौनियार, पशुपति रौनियार, घनानंद जायसवाल, कृष्ण कुमार दूबे, शंभू मद्देशिया, राजू मद्देशिया, विशम्भर पाठक, सोनू गुप्ता आदि ने कहा कि अभी पता नहीं चला। अनहोनी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed