फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School vehicle falls into pit, five children injured

Maharajganj News: गड्ढे में गिरा स्कूल वाहन, पांच बच्चे घायल

Wed, 28 Aug 2024 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 Aug 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
School vehicle falls into pit, five children injured
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के बभनौली जंगल के पास दौलतपुर नर्सरी मोड़ पर बुधवार सुबह बच्चों को ले जा रही एक पब्लिक स्कूल की वैन गड्ढे में गिर गई, जिससे वाहन में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार छात्रों को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरपुर तिवारी स्थित एक पब्लिक स्कूल का वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बभनौली जंगल के पास दौलतपुर नर्सरी मोड़ के पास अचानक एक जानवर आ गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। वाहन में सात बच्चे सवार थे, जिसमें से पांच घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में शुभम साहनी 12, तृषा साहनी 17, रीशा साहनी 6 निवासी चंदन चाफी व अभय यादव 11, अनामिका यादव 6 निवासी रसूलपुर थाना पनियरा शामिल हैं। सभी घायलों को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया जहां अनामिका यादव की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। स्कूल के संचालक ने बताया कि वाहन के सामने अचानक जानवर आ गया था, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया। सभी छात्र सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed