{"_id":"5d1a4f218ebc3e3ce319f219","slug":"school-open-maharajganj-news-gkp312313781","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ढो रहे थे कुर्सी, कमरे में मिला कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे ढो रहे थे कुर्सी, कमरे में मिला कबाड़
विज्ञापन
ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन स्कूल जाते बच्चे।
- फोटो : MAHARAJGANJ
बच्चे ढो रहे थे कुर्सी, कमरे में मिला कबाड़
जैसे-तैसे गुजर गया स्कूल का पहला दिन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। परिषदीय विद्यालय खुलने पर पहले दिन पहले स्कूल तो पहुंचे लेकिन पढ़ाई बिल्कुल नहीं हुई। कहीं बच्चे कुर्सी ढोते हुए मिले तो कहीं खेलकूद करते दिखे। स्कूल में कमरे कबाड़ मिला। वहीं तमाम स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल रही। सोमवार को एक स्कूल में सफाई हो रही थी। शिक्षक भी समय से स्कूल पहुंचे लेकिन व्यवस्था बदहाल दिखी। सोमवार को अमर उजाला की टीम की पड़ताल में परिषदीय स्कूलों में विभाग के दावों की हकीकत सामने आ गई।
प्राथमिक विद्यालय बंसतपुर में सुबह 8.33 बजे सफाई कर्मचारी राजविजय सफाई कर रहे थे। कुछ बच्चे आए थे। वह बाहर बैठकर खेल रहे थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक उपस्थित हैं। स्कूल में फर्श टूटा हुआ दिखा। शिक्षक आपस में बैठकर चर्चा कर रहे थे। प्राथमिक विद्यालय डीह टोला बसंतपुर में सुबह 8.48 बजे दो बच्चे कमरे में चटाई पर बैठ कर किताब के पन्ने पलट रहे थे। प्रधानाध्यापक शेषनाथ शिक्षक के साथ जरूरी काम काज निपटा रहे थे। यहां शौचालय बदहाल मिला। एक कमरा तो कूड़े-कचरे से भरा था, जबकि पूर्व में ही निर्देश दिया गया था कि पढ़ाई शुरू होने से पहले सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाल दिखी। रसोइया बर्तन निकालने के लिए कमरे का ताला खोल रही थी। प्राथमिक विद्यालय रामपुर बल्डिहा में सुबह 9 बजे हैरान कर देने वाली तस्वीर दिखी। यहां एक छात्र सिर पर कुर्सी लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा था। वहीं उसके सहपाठी स्कूल परिसर में सफाई कर रहे थे। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सभी शिक्षक उपस्थित हैं। स्कूल का पहला दिन होने के कारण बच्चों की संख्या कम है। प्राथमिक विद्यालय उसरहवां टोला में सुबह 9.13 बजे बच्चे कमरे में पढ़ रहे थे। 18 बच्चे स्कूल आए थे। सहायक अध्यापक अजय कुमार गुप्ता एवं शिक्षा मित्र रत्नावली बच्चों को पढ़ा रहे थे। स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर में सुबह 9.20 बजे रसोइया बादामी देवी एवं शिक्षक जयनेंद्र बातचीत कर रहे थे। स्कूल में छह बच्चे आए थे। वह भी कमरे में खेल रहे थे। स्कूल परिसर में सूखे पत्तों से पटा था। उसे साफ कराने की व्यवस्था की जा रही थी।
जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी जगदीश शुक्ल ने बताया कि पूर्व में ही स्कूलों में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया था। अगर इसमें कहीं लापरवाही हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।