फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School buses are roaming on the roads ignoring the norms

Maharajganj News: मानकों की अनदेखी कर सड़कों पर फर्राटा भर रहीं स्कूली बसें

Wed, 06 Mar 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
School buses are roaming on the roads ignoring the norms
महराजगंज। जिले में स्कूल वाहनों में जीपीएस व सीसीटीवी कैमरे लगने जरूरी हैं, लेकिन ज्यादातर स्कूल वाहन बगैर सीसीटीवी कैमरे के दौड़ रहे हैं। विभाग के अधिकारियों की नजर में सभी स्कूल वाहनों में जीपीएस व सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दूसरी ओर 138 स्कूल वाहनों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस दी गई।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में 904 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। स्कूल बस से विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। परिवहन विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह से नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बड़ी संख्या में स्कूली बसें मानकों की अनदेखी कर बच्चों को लेकर सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल बसों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस और स्पीड गवर्नर लगे होने चाहिए। हकीकत यह है कि ज्यादातर स्कूल वाहन मानक को पूरा नहीं करते हैं, नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने में विभाग के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कभी भी भारी पड़ सकता है। दूसरी ओर से 138 स्कूल वाहन बगैर फिटनेस के सड़क पर दौड़ रहे हैं। विभाग की ओर से नोटिस जारी की गई है। वाहन स्वामी को नोटिस दी गई है कि जल्द फिटनेस नहीं हुआ तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि सभी स्कूल वाहनों में जीपीएस व सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 138 वाहनों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस जारी की गई। अगर किसी वाहन में गड़बड़ी है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed