फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SC-ST Teachers Welfare submitted a memorandum to the DM office.

Maharajganj News: एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर ने डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Tue, 23 Sep 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
SC-ST Teachers Welfare submitted a memorandum to the DM office.
महराजगंज। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर ने सोमवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि जब 2009 में आरटीई लागू किया गया तो सभी शिक्षकों पर आदेश कैसे प्रभावी किया जा सकता है। सरकार हस्तक्षेप कर आदेश में संशोधन कराए।
विज्ञापन

संगठन जिलाध्यक्ष राम दुलारे ने कहा कि एक सितंबर 2025 को कोर्ट ने यह आदेश जारी किया कि टीईटी की अनिवार्यता सभी शिक्षकों के लिए है। जबकि अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर यह प्रभावी नहीं हो सकता। अगर यह उनके लिए भी अनिवार्य है तो शिक्षकों को नोटिस देकर सूचित क्यों नहीं किया गया कि उन्हें टीईटी अनिवार्यता के अंतर्गत लाया जा रहा है। महामंत्री अनिल कुमार ने कहा कि जब यूपी का संबंध इस मामले से नहीं है तो आखिर किस आधार पर यूपी के शिक्षकों पर यह फैसला थोपा जा रहा है। राज्य व केंद्र सरकार मामले में हस्तक्षेप कर संशोधन कराए अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर रामचंद्र कन्नौजिया, हरेराम, विनोद, वैजनाथ प्रसाद, धीरेंद्र, जैनेन्द्र, अनिरुद्ध, राजेश व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed