फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SBI branch manager dies after being hit by Humsafar Express

Maharajganj News: हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत

Sun, 07 Jan 2024 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
SBI branch manager dies after being hit by Humsafar Express
एसबीआई की कृषि शाखा नौतनवां में तैनात थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक की मौत हो गई। वह लखनऊ स्थित अपने घर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश रहे थे।


लखनऊ के तिलकपुर टीकर, आईआईएम रोड निवासी सत्य कुमार (42) भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा नौतनवां में बतौर शाखा प्रबंधक कार्यरत थे। शनिवार को बैंक का कार्य निपटाकर घर जाने के लिए निकले। सायं करीब आठ बजे आनंदनगर स्टेशन पर पहुंचकर लखनऊ जाने के लिए हमसफर ट्रेन में चढ़ने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और चलती ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बैग में मिले कागजात के आधार पर जीआरपी पुलिस ने उनकी शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी आदित्य सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed