{"_id":"673cfb377575fad87903afb6","slug":"sant-kabirnagar-won-the-match-by-108-runs-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136119-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संतकबीरनगर ने 108 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संतकबीरनगर ने 108 रन से जीता मुकाबला
Wed, 20 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्वर्गीय कोमल साहनी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को चैंपियंस चैलेंजेस संत कबीरनगर बनाम गैंग ऑफ क्रिकेट फरेंदा के बीच खेला गया। दूसरा मैच बीएमटी क्रिकेट अकादमी महराजगंज बनाम आनंदनगर क्रिकेटर्स के बीच मुकाबला हुआ।
मुख्य अतिथि डाॅ. एवी त्रिपाठी, अधिवक्ता हमीदुल्ला खान, पूर्व कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्त ने शुभारंभ किया। एमसीएम के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि चैंपियंस चैलेंजेस संत कबीर नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें उन्होंने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 185 रन बनाए। विपिन राय ने 71 और श्रवण ने 35 रनों की पारी खेली। गैंग ऑफ क्रिकेट की तरफ से गेंदबाजी करने आए प्रियांशु और गोपाल को एक-एक विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने आए गैंग ऑफ क्रिकेट की पूरी टीम 14.1 ओवर में 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। टीम से गोपाल ने 23, बीरज ने 14 रनों का योगदान किया। चैंपियंस चैलेंजेस के तरफ से गेंदबाजी करने आए विपिन राय ने तीन विकेट लिए। रामपाल ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस मैच को चैंपियंस चैलेंजेस ने 108 रन से जीत दर्ज किया। मैन ऑफ द मैच विपिन राय बने।
दूसरे मैच बीएमटी क्रिकेट अकादमी महराजगंज बनाम आनंदनगर क्रिकेटर्स बृजमनगंज के बीच खेला गया। इसमें बीएमटी क्रिकेट अकादमी महराजगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इन्होंने 18 ओवर दो विकेट खोकर 175 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिव्यांश मिश्रा ने 89 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
अंचल ने 49 रन बनाए। आनंदनगर क्रिकेटर्स बृजमनगंज के तरफ से गेंदबाजी करने आए शक्ति और बिट्टू ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनंदनगर क्रिकेटर्स बृजमनगंज की पूरी टीम 65 रन पर आउट हो गई। टीम से अभय यादव ने 29 और शक्ति ने 14 रन बनाए। बीएमटी क्रिकेट अकादमी महराजगंज के तरफ से गेंदबाजी करने आए प्रिंस यादव ने तीन विकेट लिए और शुभम पांडे ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस मैच को बीएमटी विकेट अकादमी महराजगंज ने 110 रन से जीत दर्ज की।