{"_id":"583737e74f1c1b462413cd90","slug":"sanitation-employees-demanded-remuneration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने मानदेय मांगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने मानदेय मांगा
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर संविदा कर्मचारियों को मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। छह महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज जिला संयुक्त अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन दिया। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मानदेय मांगने पर नौकरी निकालने की बात की जा रही है।
सफाई कर्मचारियों ने शिकायती पत्र में कहा कि जिला अस्पताल में 37 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। उनको पिछले छह महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि इस संबंध में पूछने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दो महीने का मानदेय आ गया है। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि समय से मानदेय नहीं मिल पाने से उनके परिवार वालों को काफी समस्याओं से गुजराना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनके भरण-पोषण में मुश्किलें आ रही है।
मानदेय मांगने पर जिम्मेदार लोगों द्वारा काम से निकालने की भी धमकी दी जा रही हैं। सफाई कर्मचारियों ने डीएम से जल्द से जल्द मानदेय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इस दौरान चंद्रभान, राजकुमारी, अनिल कुमार, मीरा, त्रिभुवन, रमेश, ओमप्रकाश, नारद चौधरी, अशोक प्रजापति, धमेंद्र कुमार, संतराम, इसलावती, हमेंत चौधरी, मनोज, सहित तमाम सफाई कर्मचारी
मौजूद रहे।