फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sampurn samadahn diwas

फरियादियों की समस्याआें का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें

Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
sampurn samadahn diwas
फरियादियों की समस्याआें का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 279 शिकायतों में 38 का मौके पर हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/नौतनवां। जिले की सदर, नौतनवां, फरेंदा और निचलौल तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 279 शिकायतें आईं। इसमें 38 का निस्तारण मौके पर हुआ। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। सदर में 70 में 14, फरेंदा में 53 में आठ, निचलौल में 46 में 6 मामले का निस्तारण हुआ।
नौतनवां तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें कुल 110 मामले आए, इनमें से महज दस मामलों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सोनौली निवासी सुरेश मणि त्रिपाठी ने कुछ लोगों पर क्षेत्र के हाईवे किनारे खाली पड़ी भूमि पर ट्रकों व अन्य वाहनों की पार्किंग करा अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। वहीं विरेन्दना जायसवाल निवासी गौतमबुद्ध नगर ने जमीनी विवाद को लेकर चार लोगों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि फरियादियों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही संपर्ण समाधान दिवस का वास्तविक उद्देश्य है। इसके प्रति समस्त कर्मियों का प्रतिबद्ध रहना ही उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मातहतों को हिदायत दी कि कार्य के प्रति सजग रहें। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आते हुए समाधान दिवस में आने वाले मामलों का मौके पर पहुंचकर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, सीएमओ एके श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राज करन पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीएसओ गौरीशंकर शुक्ला, डीसी मनरेगा अनिल चौधरी, एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ अजय सिंह चौहान, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, बीडीओ अनिल कुमार, ईओ वीरेंद्र कुमार, ईओ सोनौली राजनाथ यादव, थानाध्यक्ष नौतनवा छोटेलाल, थानाध्यक्ष बरगदवा संजय दूबे, थानाध्यक्ष पुरंदरपुर आशुतोष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed