{"_id":"687f7f86dec8dbbe8e042472","slug":"samajwadi-mahila-sabha-protested-against-the-merger-of-schools-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155258-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में उतरी समाजवादी महिला सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में उतरी समाजवादी महिला सभा
Tue, 22 Jul 2025 05:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम को शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए तत्काल इस प्रक्रिया को रोकने की मांग की।
जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह ने कहा सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मर्ज की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रत्येक बस्ती में एक किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक विद्यालय और तीन किलोमीटर के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को पुनः सुनिश्चित किया जाए।
सत्यभामा सिंह ने कहा कि यह निर्णय गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को छीनने वाला है। स्कूलों के मर्ज होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में कठिनाई होगी, जिससे ड्रॉपआउट दर बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने से लाखों रसोइयां बेरोजगार हो जाएंगी। इस दौरान अंकिता चौधरी, गीता देवी, मनोरमा, रुना देवी, इंदु देवी, कुंवर यज्ञदत्त और अमीरून निशा मौजूद रही। संवाद