फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sale of fake slippers exposed

Maharajganj News: नकली चप्पलों की बिक्री का खुलासा

Sat, 15 Nov 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sale of fake slippers exposed
परतावल क्षेत्र में जूतों की दुकान पर छापामारी करती पुलिस। 
परतावल। रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड की ओर से नियुक्त जांचकर्ता मनीष गुप्ता की सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस ने बृहस्पतिवार को नकली स्पार्क्स चप्पलें बेचने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मनीष गुप्ता को सूचना मिली थी कि श्यामदेउरवा में रिलैक्सो कंपनी के नकली स्पार्क्स चप्पल की बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को वह श्यामदेउरवा थाने पहुंचे और पुलिस टीम के साथ जांच में शामिल हुए। उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह पुलिस टीम के साथ पहले फैन्सी बूट हाउस पर पहुंचे। दुकानदार अब्दुल कलाम, निवासी सोनकटिया की दुकान में स्पार्क्स ब्रांड के कुल 72 जोड़ी नकली चप्पल बरामद हुए।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि वह इन चप्पलों को हाटा बाजार, कुशीनगर से खरीदकर लाता है। इसके बाद पुलिस टीम एसके फुट वीयर्स दुकान पर पहुंची। दुकानदार जियाउद्दीन से पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखे 75 जोड़ी नकली स्पार्क्स चप्पल बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि वह मोहम्मदपुर के एक गोदाम से चप्पल लाकर बेचता है। टीम जब गोदाम पर पहुंची तो वहां बड़ी मात्रा में नकली चप्पल मिले। गोदाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने किराये पर लिया था। गोदाम से 255 जोड़ी नकली चप्पल बरामद की गई।

इस तरह से तीनों स्थानों से 402 जोड़ी नकली चप्पलें बरामद की गईं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी मनीष गुप्ता की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। मामले में दुकानदार अब्दुल कलाम व जियाउद्दीन निवासी, ग्राम सोनकटिया व अज्ञात गोदाम संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed