{"_id":"6480db17739904eafe043d24","slug":"salary-of-four-ado-panchayat-stopped-maharajganj-news-c-7-1-197559-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार एडीओ पंचायत का वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार एडीओ पंचायत का वेतन रोका गया
Thu, 08 Jun 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आयुष्मान कार्ड के निर्माण में चार ब्लॉक क्षेत्रों में शिथिलता बरतने वाले चार सहायक विकास अधिकारी पंचायत का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
जिले के ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के माध्यम से प्रतिदिन पांच-पांच आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत कुछ पंचायत सहायक अच्छे ढंग से कार्य कर रहे हैं तो कुछ शिथिलता बरत हैं। सदर, फरेंदा, सिसवा व बृजमनगंज ब्लॉक में कार्ड बनाने का औसत एक से भी कम आ रहा है।
इन ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत का शिथिल पर्यवेक्षण मानते हुए उनके वेतन को अग्रिम आदेश तक रोका गया है। सभी से साक्ष्य समेत कारण उपलब्ध बताने को कहा गया है। सीडीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि आयुष्मान कार्ड का निर्माण शासन-प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद