{"_id":"6580606bfc47a7b68c0eafe1","slug":"salary-of-district-sugarcane-officer-stopped-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11935-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला गन्ना अधिकारी का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला गन्ना अधिकारी का रोका वेतन
Mon, 18 Dec 2023 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 18 Dec 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड, कर–करेतर, राजस्व, चकबंदी और राजमार्गों में भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में की। बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिला गन्ना अधिकारी का वेतन रोकने और गन्ना भुगतान बढ़ाने का निर्देश दिया। धान खरीद में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया और धान की खरीद को तेज करने हेतु डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया।
उन्होंने विद्युत विभाग में ओटीएस से प्राप्त धनराशि से संबंधित मामलों को तत्काल निक्षेपित करते हुए, 21 दिसंबर तक प्रमाणपत्र अपर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रवर्तन कार्रवाई की सूचना अपर जिलाधिकारी को प्रत्येक माह की 21 तारीख तक उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की कड़ी समीक्षा की जाएगी। इसलिए सभी विभाग संबंधित योजनाओं में अपनी प्रगति को बेहतर करें। उन्होंने कर प्राप्ति को बढ़ाने का भी निर्देश दिया। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एंटी भू माफिया संबंधी प्रकरणों और 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को शून्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने धारा 80, धारा 24 और धारा 116 संबंधी प्रकरणों को भी समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम, तहसीलदार मौजूद रहे।