फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of careless doctors will stop

लापरवाह चिकित्सकों का रुकेगा वेतन

Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Salary of careless doctors will stop
लापरवाह चिकित्सकों का रुकेगा वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा शासीय निकाय के कार्यो की बिंदुवार समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा में दायित्वों के प्रति लापरवाह तीन चिकित्सकों का वेतन व एक बीसीपीएम का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोका गया। जिलाधिकारी ने सर्जन डॉ. बीके शुक्ला द्वारा कार्यो के प्रति रूचि न लेने, डॉ.अमित गौतम द्वारा दायित्वों में लापरवाही बरतने व बीसीपीएम कालिन्दी द्वारा आशाओ का मानदेय नहीं देने के कारण अग्रिम आदेश तक वेतन रोकनें का निर्देश सीएमओ को दिया। उन्होंने प्रधान मंत्री मानधन योजना, फेमिली प्लानिंग, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा के अन्तर्गत लक्ष्मीपुर, धानी, रतनपुर, पनियरा,परतावल अस्पताल द्वारा लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कार्यो में सुधार लाने के प्रति चेताया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, सीएमओ डॉ.अशोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. आईए अन्सारी, डीआईओएस अशोक सिंह, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed