{"_id":"65cb60d8c9bfabba7208028a","slug":"salary-of-absent-workers-will-be-stopped-case-will-be-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115725-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैरहाजिर कर्मियों का रोका जाएगा वेतन, दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैरहाजिर कर्मियों का रोका जाएगा वेतन, दर्ज होगा केस
Tue, 13 Feb 2024 06:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सभी निर्वाचन कर्मचारियों की बैठक की। उन्हें निर्वाचन के दायित्वों की कार्य योजना तैयार करने और कार्मिकों के प्रशिक्षण का रोस्टर जल्द बनाने के लिए निर्देशित किया।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के लिए सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। इसके अलावा नोडल अधिकारी अपने अधिनस्थ कार्मिकों की तैनाती करते हुए उसकी प्रतिलिपि जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्काल उपलब्ध करा दें। प्रशिक्षण का समय निर्धारित होते ही सभी कर्मी उसमें प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके लिए सभी प्रकार की प्रशिक्षण सामग्री तैयार है। बूथ पर जाने के बाद कर्मियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए बेहतर प्रशिक्षण कराने की तैयारी की गई है।