फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of absent doctors stopped

Maharajganj News: गैर हाजिर डॉक्टरों का रोका वेतन

Sun, 09 Mar 2025 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Mar 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Salary of absent doctors stopped
महराजगंज। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने चार पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले एक डाॅक्टर का एक माह और दूसरे का छह दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई का निरीक्षण किया। जहां सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरंदरपुर में डॉ. सैयद जिशान हासमी तीन से 9 मार्च तक अनुपस्थित मिले। इनका वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य बाबू पैसिया का निरीक्षण किया। जहां पर कर्मी मौजूद रहे, लेकिन ओपीडी मात्र 35 मरीजों की मिली। डॉ. प्रवीण कुमार राय को ओपीडी में शिथिलता बरतने पर स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही एक माह का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में ओपीडी में मात्र 10 मरीजों की एंट्री दर्ज की थी। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed