{"_id":"682de11b2344773ee00228ad","slug":"sal-wood-chips-recovered-during-raid-accused-fled-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-149740-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छापेमारी में साखू का चिरान बरामद, आरोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छापेमारी में साखू का चिरान बरामद, आरोपी भागा
Wed, 21 May 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 21 May 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी रेंज के वन ग्राम उसरहवा वनटांगिया में बुधवार को वन सुरक्षा की टीम ने छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से साखू का चिरान बरामद किया। वनकर्मियों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। वन कर्मियों ने बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर वन चौकी ले गए, जहां आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के वन सुरक्षा प्रभारी मोहन सिंह को बुधवार को सूचना मिली कि पकड़ी रेंज क्षेत्र के वन ग्राम उसरहवा वनटांगिया निवासी भटई के घर जंगल से अवैध साखू की लकड़ी का चिरान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वन कर्मियों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। वनकर्मियों ने मौके से सात साखू का चिरान बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। वन कर्मियों की इस छापेमारी से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान सुरक्षा प्रभारी मोहन कुमार सिंह, वन दारोगा राजेश यादव, सोनू, वन रक्षक रमन तिवारी, शम्भू आदि वन कर्मी मौजूद रहे।