फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Safai Karamchari suspended due to being imprisoned in jail

Maharajganj News: जेल में निरुद्ध होने के कारण सफाई कर्मी निलंबित

Tue, 18 Mar 2025 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Mar 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamchari suspended due to being imprisoned in jail
महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत मानिक तालाब में तैनात सफाई कर्मी विनोद कुमार चौरसिया को जेल में निरुद्ध होने के कारण निलंबित कर दिया है। बीते दिनों छात्राओं से भरी बोलेरो पटल गई थी। यह बोलेरो सफाई कर्मी की है।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। डीपीआरओ ने बताया की सफाई कर्मी विनोद कुमार चौरसिया की निलंबन अवधि में उन्हें वित्तीय हस्तपुस्तिका खंड द्वितीय भाग 2 से 4 के मूल नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह धनराशि अर्द्ध औसत वेतन पर देय अवकाश के बराबर होगी और इसमें महंगाई भत्ता भी शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजमनगंज को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने मामले में विलंब से जानकारी देने पर एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर दिनेश चंद पाठक को चेतावनी पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि सिकन्दराजीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने सफाई कर्मी विनोद कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत लक्ष्मीपुर ने विलंब से 11 मार्च को उपलब्ध कराई गई है। इससे स्पष्ट होता है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed