{"_id":"69ebd087a36bf8f040010be3","slug":"sadar-mla-met-pilgrims-injured-in-nepal-at-brd-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175953-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में घायल हुए तीर्थयात्रियों से बीआरडी में मिले सदर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में घायल हुए तीर्थयात्रियों से बीआरडी में मिले सदर विधायक
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल की धार्मिक यात्रा पर गए सेमरा ग्राम सभा के श्रद्धालुओं की जीप नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया लखनऊ से लौटते समय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। मेडिकल कॉलेज में विधायक ने चिकित्सकों से वार्ता कर घायलों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाना चाहिए।