फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rupendehi stop for traffic police mistakes

यातायात पुलिस के खिलाफ रुपनदेही बंद 

Fri, 27 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Fri, 27 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
rupendehi stop for traffic police mistakes
traffic police - फोटो : Amar Ujala
रुपनदेही जिले में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी और नए नियम के विरोध में बृहस्पतिवार को यातायात संघ भैरहवा के आवाहन पर जिला बंद रहा। सड़क पर बाइक को छोड़ कोई भी वाहन नहीं चले। जानकारी के अभाव में जो वाहन सड़कों पर दिखायी दिए। उसमें संघ के लोगों ने तोड़फोड़ के साथ वाहनों को भारत वापस  लौटा दिया।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को एक दिन जिला ट्रैफिक पुलिस के विरोध में सिद्धार्थ यातायात संघ की अगुवाई में रुपनदेही जिला बंद रहा। इस दौरान प्राइवेट वाहनों को छोड़ सड़क पर कोई भी वाहन नहीं चले। साथ ही संघ के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी  करते हुए भैरहवा में जुलूस निकाल कर स्थानीय लोगों को नए ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी। बंद के उल्लंघन में दर्जनों भारतीय नेपाली वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की खबर है।
विज्ञापन


 जानकारी के अभाव में सुबह भारत से नेपाल जा रहीं एक दर्जन बस और छोटे वाहनों को संघ के लोगों ने बेलहिया डंडा पुल से वापस  कर दिया ।
 संघ के अध्यक्ष सूर्य कुमार ने बताया की ट्रैफिक पुलिस कमीशन के चक्कर में आम लोगों को परेशान कर रही है। पहले ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 25 से 200 रुपये का चालान काटा जा रहा था। अब 500 से 1500 सौ और 2500 रुपये काटे जा रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट नहीं है तो 1000 और हेलमेट पहन कर फीता नहीं बधा है तो 1500 रुपये हर साल टैक्स जैसी कई तरह की मनमानी के खिलाफ आज बंद का ऐलान किया गया है। इसमें संसोधन नहीं हुआ तो आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। देर शाम तक यात्री सीमा पर रुके रहे।  बंदी समाप्त की प्रतीक्षा करने के बाद वापस भारत लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed