{"_id":"9f48f93d7f728f57570d037399aad053","slug":"rupandehi-illegal-storage-of-fuel-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपनदेही में ईंधन के अवैध भंडारण में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपनदेही में ईंधन के अवैध भंडारण में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर से सटे रूपनदेही जिले के बेलहियां कस्बे में छिपा कर रखे गए पेट्रोलियम पदार्थों में आग लग गई। दहशत में आए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में दो मंजिला इमारत को क्षति पहुंची है।
भारत से अवैध रूप से लाकर एक मकान में छिपाए गए डीजल, पेट्रोल के कमरे में रविवार रात आग लग गई। देखते ही देखते दो मंजिला मकान आग की गिरफ्त में आ गया। प्रतिनिधि के मुताबिक बेलहियां निवासी सुरेन्द्र कलवार के मकान में अवैध रूप से डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस का भंडारण किया गया था।
अज्ञात कारणों से लगी आग से मकान जलने लगा। पास में ही भरे गैस सिलेंडरों को देखकर पड़ोसी दहशत में आ गए। करीब दो घंटे बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में बेलहिया पुलिस इंस्पेक्टर अभय विक्रम शाह ने बताया की आग से मकान को नुकसान हुआ है। अवैध रूप से ईंधन का भंडारण कर खरीद बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।