फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ruchita secured first place in the quiz competition.

Maharajganj News: रुचिता ने क्विज प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

Sun, 21 Dec 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ruchita secured first place in the quiz competition.
प्रतियोगिता में 68 विद्यालयों की कुल 100 छात्राओं ने किया था प्रतिभाग
विज्ञापन

निचलौल। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 68 विद्यालयों के कुल 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाडीह कला की रुचिता प्रजापति ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि विज्ञान में छात्राओं को रुचि बढ़ाने के लिए पिछले तीन वर्षों से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो चरण में पूरी की गई। प्रथम चरण में 25 प्रश्न वैकल्पिक और दूसरे चरण में 20 प्रश्न लिखित थे। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाडीह कला के छात्रा रुचिता प्रजापति प्रथम, अनामिका गुप्ता दूसरे और प्रिंस कसौधन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में इन मेधावी छात्राओं के साथ ही कुल 10 छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। शेष छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर कर सुशील कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार गुप्ता, विनोद कुमार मिश्रा, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, राजेश कुमार, अश्वनी दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed